नई दिल्ली, फरवरी 9 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि वो गलत करेंगे तो उनपर मुकदमा होगा ही। जो किया है, वह सामने आया है। यह देश कानून के हिसाब से चलता है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कई भ्रष्टाचार उनके परिवार द्वारा किया गया है। चारा घोटाला, अलकतरा घोटला, भूमि घोटाला, नौकरी के बदले जमीन लेने का घोटाला, उनके परिवार द्वारा हुआ है। बिहार में उनके परिवार के सत्ता में रहते ही जंगलराज आया था। सारे अवगुण उनमें मौजूद हैं। तेजस्वी यादव ने जो किया है, वह भुगतना ही पड़ेगा। रविवार को पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से पप्पू यादव की गिरफ्तारी और तेजस्वी यादव के नाबालिग रहते केस और भ्रूण हत्या वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.