पटना, अगस्त 6 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता से आयोग दो वोटर आईडी रखने के मामले में फिर से जवाब मांगा है। इस संबंध में दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से बुधवार को पत्र लिखा गया। इसमें तेजस्वी द्वारा 1 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए EPIC से संबंधित वोटर आईडी को 8 अगस्त तक जमा कराने को कहा है। बीते रविवार को भी तेजस्वी यादव को आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से पहले पत्र जवाब न मिलने के बाद उन्हें दोबारा नोटिस भेजा गया है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के घर-घर सत्यापन अभियान के बाद 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.