नई दिल्ली, फरवरी 9 -- जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने खिलाफ तय आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को पेश होकर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह इस मामले में मुकदमा लड़ेंगे। अदालत ने 29 जनवरी को सभी आरोपियों को निर्देश दिया था कि वे एक फरवरी से 25 फरवरी के बीच अदालत में पेश होकर यह बताएं कि वे आरोप स्वीकार करते हैं या नहीं। इसी क्रम में तेजस्वी ने अदालत में पेश होकर आरोपों से इनकार किया और ट्रायल का सामना करने का विकल्प चुना। उस दिन कोर्ट ने मामले में नौ मार्च से नियमित रूप से सुनवाई शुरू करने के आदेश दिए थे। अदालत ने अभियोजन साक्ष्य दर्ज करने का आदेश दिया था। --- नौ जनवरी को तय किए थे आरोप कोर्ट ने इसी वर्ष नौ जनवरी को मामले में पूर्व रेलमंत्री व राजद प...