पूर्णिया, जनवरी 30 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भवानीपुर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए तेजस्वी यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने कहा कि राजद को पहली बार एक युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। वहीं वरिष्ठ राजद नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ. दीपक कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना राजद के लिए नई दिशा और नई ...