नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर मध्य प्रदेश में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। यहां गुना ज़िले में एक 22 साल के शख्स की उसी के मामाओं ने हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात गुना के कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में एक सरकारी क्वार्टर निर्माण स्थल पर हुई। यहां तीनों बिहार से काम के सिलसिले में गुना आए थे और यहीं पर अन्य मजदूरों के साथ काम करते और रहते थे। घटना वाले दिन शराब के नशे में दोनों विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बात करने लगे। मृतक राजेश आरजेडी का कट्टर समर्थक था जबकि उसके दोनों मामा जेडीयू के समर्थक थे। घटना वाले दिन तीनों से निर्माण स्थल पर खाना बनाया और फिर शराब पी। धीरे धीरे उनकी बात बिहार चुनाव की तरफ मुड़ गई। देखते ही देखते उनकी बातचीत बहस में बदल गई और फिर झगड़ा शुरू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक बात तब औ...