पटना, जुलाई 9 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को बाल-बाल बच गए। पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर उनके काफिले में एक गाड़ी ने टक्कर मारने की कोशिश की। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी कार्यक्रम कर लौट रहे थे। तभी यह वाकया हुआ। इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी के काफिले में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव जब बुधवार शाम को अपने आवास पर लौट रहे थे। तभी मरीन ड्राइव के पास जेपी गंगा पथ पर एक तेज रफ्तार कार उनके काफिले के पास आई। कार ड्राइवर ने तेजस्वी के काफिले में अपनी गाड़ी घुसाने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोककर पकड़ लिया। गनीमत रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.