पटना, जुलाई 25 -- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी चार बार कोशिश की गई थी। विधान परिषद परिसर में शुक्रवार को आरोप लगाया कि तेजस्वी बच्चा है। हम जानते हैं कि कौन-कौन लोग उसके पीछे लगा है। यह भाजपा-जदयू की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग गुंडा हैं। वही गाली दे रहे हैं। सम्राट चौधरी, भाजपा के विधायक ये सब कर रहे हैं, हमलोग गाली नहीं देते हैं। किसी के परिवार पर हमलोग सवाल नहीं उठाते हैं। सम्राट चौधरी पर उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे से ही वे बोरिंग रोड में गुंडई करते थे। उन्होंने उनके चरित्र पर भी टिप्पणी की। सत्ता पक्ष द्वारा तेजस्वी को बार-बार बच्चा बताने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी आए हैं तभी दुनिया बनी है, पहले कुछ नहीं था। जब से यह...