गया, मार्च 3 -- केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को गया से दिल्ली जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। कोई कुछ भी कहे उसका कोई मतलब नहीं है। लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब हैं। लेकिन, यह संभव नहीं है। क्योंकि बिहार में मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है। मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सबको पता है कि 2004 से पहले लालू यादव ने बिहार के साथ क्या किया। गरीबों को दी गई 70 से 80 फीसदी जमीन पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कब्जा लिया है। लालूजी के कार्यकर्ता बलात्कार, हत्या, छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं। बिहार की जनता यह जानती है और इसे कभी भूल नहीं सकती। लालू यादव दिन में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.