पटना, जनवरी 11 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव की घोषणाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार को सौ दिनों का अल्टीमेटम दिया है। सपिरवार छुट्टी मनाकर रविवार को विदेश से पटना लौटे तेजस्वी सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही सकारात्मक राजनीति करते आए हैं। इसलिए सरकार गठन के 100 दिन तक नई सरकार की नीतियों, निर्णयों और कार्यक्रमों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। मगर लोगों के साथ सरकार के कार्यों की विवेचना करते रहेंगे। बिहारवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश कह रहा है कि हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता। आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पलायन, शिक्षा, चिकित्सा और विधि व्यवस्था का क्या हश्र है, यह किसी से छुपा नहीं है? हम चाहते हैं कि डबल इंजन...