पटना, दिसम्बर 3 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि राज्यपाल के महत्वपूर्ण अभिभाषण के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सदन से नदारद रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उनकी राजनीतिक दृष्टि और जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह आचरण न तो नया है और न ही अपवाद। उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड भी साफ दर्शाता है कि सदन की कार्यवाही और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी लापरवाही लगातार बनी रही है। संसदीय प्रणाली में विपक्ष की भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित है और उनके कंधों पर भी जनता की अपेक्षाओं तथा दायित्वों की गंभीर जिम्मेदारी होती है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष का लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं के प्रति इतना गैर-जिम्मेदार आचरण चिंताजनक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.