पटना, फरवरी 5 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार न केवल विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है, बल्कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। वह गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब दे रहे थे। श्री सिन्हा ने कहा कि अपराध को लेकर बोलने का अधिकार विपक्ष के नेता को नहीं है। पूर्व के शासन में राज्य की क्या स्थिति थी, किसी से छुपा नहीं है। जनता जंगलराज को याद कर सहम जाती है। तेजस्वी उसी जंगलराज के युवराज हैं। यह तो हैरत की बात है कि जो अपने घर में बहू-बेटियों को सम्मान नहीं दे सका, वह महिलाओं की चिंता कर रहा है। उसे महिलाओं को लेकर अपराध पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है। जनता ने उसे चुनाव में पूरी तरह खारिज कर दिया है। करारी हार से विपक्ष के नेता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.