नई दिल्ली, मार्च 24 -- रविवार को लालू प्रसाद ने दावा किया कि बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे। कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। लालू के इस बयान पर प्रदेश की राजनीति सुलग गई है। डिप्टी सीएम सह बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद कभी मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे क्योंकि सबसे बड़े बाधक वे खुद हैं। बजट सत्र में भाग लेने विधानसभा पहुंचे विजय कुमार सिन्हा से मीडिया कर्मियों ने लालू के दावे पर सवाल पूछा। जवाब में उन्होंने कहा कि जो सपना लालू प्रसाद देख रहे हैं वह कभी पूरा नहीं होगा। लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के किसी भी सदस्य को राजनीति में अब सम्मान नहीं मिलने वाला है। बीजेपी नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा का लालू यादव अहंकार में हैं तो जनता इसका जवाब देगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.