पटना, मई 28 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज तो तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है। लालू प्रसाद ने बुधवार को यह जानकारी एक्स पर दी है। बता दें कि मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव पिता बने थे। तेजस्वी ने एक्स पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए 'जय हनुमान' लिखा था। तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी यादव की एक बेटी भी है जिसका नाम कात्यायनी है। इराज का मतलब भगवान हनुमान होता है। बच्चे का जन्म मंगलवार को हुआ है जो हनुमान जी का दिन माना जाता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के घर में नए मेहमान का आगमन से परिवार के सदस्य खुश हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने बेटे को कोलकाता में जन्म दिया है। लालू और परिवार के सदस्य सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.