पटना, फरवरी 7 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का भविष्य अंधकारमय है। आने वाले दिनों में राजद की राजनीतिक विरासत का बंटाधार होना भी तय है। उनकी राजनीति केवल झूठ, छल, भ्रम और फरेब की नीति पर आधारित है, जबकि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सेवा और सुशासन की नीति पर बीते 20 वर्षों से अपना विश्वास प्रकट करती रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...