पटना, मई 30 -- तेज प्रताप विवाद को लेकर लालू परिवार में मचा घमासान क्या थम गया है। क्या लालू परिवार में ऑल इज वेल हो गया है। क्योंकि तेज प्रताप का एक पोस्ट इसी ओर इशारा कर रहा है। दरअसल एनडीए को घेरते हुए जो पोस्ट छोटे भाई तेजस्वी यादव ने लिखी उसी पोस्ट को तेज प्रताप ने रीपोस्ट करके एनडीए सरकार को घेरा है। साथ ही पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा कि बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार द्वारा दिया हुआ रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, गरीबी और पलायन है। नीति आयोग के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बिहार सबसे फिसड्डी है। विधि व्यवस्था सबसे बदतर है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश देश में सबसे कम है। विकास और प्रगति के अधिकांश मानकों में देश में बिहार सबसे नीचे है लेकिन बिहार की 20 वर्षों की NDA स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.