पटना, फरवरी 8 -- प्रदेश राजद‌ प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से एनडीए नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। क्योंकि, एनडीए में एक भी ऐसा नेता नहीं है जो तेजस्वी के सामने टिक सकें। रविवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए के पास नकारात्मक राजनीति के अलावा बिहार के लिए न कोई विजन है और न कोई मिशन है। न कोई सोच है न कोई सिद्धांत। आज भी उसी सात निश्चय की बार-बार चर्चा की जाती है जो 2015 में राजद के साथ आने के बाद 2016 में महागठबंधन सरकार के समय बनाई गई थी। सच्चाई तो यह है कि आज भी तेजस्वी यादव के विजन का ही सरकार नकल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...