पटना, नवम्बर 10 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक हालत अब खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी हो गई है। प्रथम चरण के मतदान में बिहार की जनता ने जिस प्रकार एनडीए के प्रति अपना अपार जनसमर्थन व्यक्त किया है, उससे तेजस्वी पूरी तरह बौखला गए हैं। हार की घबराहट में वे बिहार की जनता को गुमराह करने के लिए लगातार अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक हताशा और निराशा में इतने डूब चुके हैं कि एक ही झूठ को बार-बार दोहराकर उसे सच साबित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब पूरी तरह जागरूक, समझदार और होशियार है। वह उनके झूठे बयानों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को अच्छी तरह पहचान चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.