पटना, जनवरी 25 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव का राजद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना उनका पारिवारिक मामला है। यह पार्टी ही परिवार की है। यही वजह है कि पार्टी में दर्जनभर योग्य और बड़े नेता के रहते हुए परिवार के सदस्य को ही यह पद मिला। जिस व्यक्ति पर 22 मामले दर्ज हैं, उन्हें ही यह पद दिया गया। नीरज कुमार रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। नीरज कुमार के साथ ही प्रवक्ता अरविंद निषाद और मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने संयुक्त रुप से तेजस्वी यादव के बयान पर तीखा हमला बोला और कहा कि उन्हें याद नहीं है कि उनके माता-पिता के लंबे शासनकाल में भी राजद को कभी 50 प्रतिशत वोट नहीं मिले। पिछले चुनावों में कितने प्रतिशत वोट मिले, इसके बारे में जानकारी लेनी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.