पटना, फरवरी 20 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का अंतिम कार्यक्रम शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिनसे वे सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। गुरुवार को इसकी जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने 10 सितंबर 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से कार्यकर्ता दर्शन सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का शुरू किया था। अब तक तेजस्वी यादव ने 37 जिलों के 229 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम अभूतपूर्व और कार्यकर्त...