जौनपुर, फरवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से तेजस्विनी नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। कार्यशाला का नियमित संचालन मरदानपुर स्थित सखी वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यालय पर किया जाएगा। शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने किया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि आधी आबादी के सशक्त हुए बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि नई सोच, नई उड़ान अभियान के तहत किशोरियों को लाठी संचालन, तलवारबाजी सहित आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। चालन महासचिव अर्चना सिं...