पटना, जनवरी 21 -- उत्तरप्रदेश के वाराणसी स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में बिहार की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस घटना को केवल एक राज्य तक सीमित अपराध मानने से इनकार करते हुए इसे सामाजिक और प्रशासनिक विफलता का गंभीर उदाहरण बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की है। तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'पिछले वर्ष दिनांक: 01/02/2025 को उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले के भेलूपुर थानांतर्गत एक बेहद ही दुःखद घटना घटित हुई थी। इस दिन बिहार के रोहतास जिले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.