पटना, अगस्त 12 -- राजद से निष्कासित लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने टीम तेज प्रताप के बैनर तले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तेज प्रताप ने जहानाबाद के जयप्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव को अपनी टीम में शामिल कराया। अपने सरकारी आवास पर आयोजित मिलन समारोह में तेज प्रताप ने कहा कि जयप्रकाश यादव जहानाबाद के घोसी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ आने वालों की लंबी फेहरिस्त है। कई दलों के नेता हमारी टीम में शामिल होना चाहते हैं। विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा। लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से टीम तेजप्रताप का लगातार विस्तार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.