किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया के पास सदर थाना पुलिस ने मवेशियों से लोड दो ट्रकों को जप्त किया है। दोनों ट्रकों में 52 भैंसों को लोड किया गया था। यह कार्रवाई बजरंगदल की सूचना पर की गई। सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को जप्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने दोनों ट्रक के चालक को भी हिरासत में लिया है। ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 472226 में 27 मवेशी और डब्ल्यूबी 25 9589 में 25 मवेशी लोड था। मवेशियों को बंगाल के पुरुलिया से पोठिया की ओर ले जाए जाने की बात बताई जा रही है। जांच में पाया गया कि मवेशियों को अमानवीय और क्रूर तरीके से ट्रक में ठूंस ठूंस कर क्षमता से अधिक भरा गया था, जिससे मवेशियों की जान भी जा सकती थी। कई मवेशी घायल हालत में थे और उन्हें ठीक से सांस लेने की जगह तक नहीं मिल रही थी। मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.