बेगुसराय, अगस्त 16 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। शनिवार की मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तेघड़ा बाजार मथुरा और वृन्दावन की तरह सजाया गया है। लगभग आठ किलोमीटर के दायरे में 14 मंडपों में मानो पूरे महाभारत का दृश्य उभरा हुआ है। तेघड़ा बाजार सहित आसपास के गांव में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के मंडपों को आधुनिक साजो सामान से सजाया गया है। पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों द्वारा किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों की प्रतिमा अलग-अलग मंडपों में बनायी गयी है। इससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं देर रात तक पट खुलने और भगवान श्रीकृष्ण के दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.