बेगुसराय, अगस्त 11 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिध। गौड़ा-2 पंचायत के मुसहरी गांव में सोमवार को एक नवजात एवं उसकी मां का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों एवं मृतका की मां उर्मिला देवी ने बताया कि मुसहरी गांव में पांच वर्ष पूर्व ही उसकी बेटी नीतू कुमारी की शादी हुई थी। रविवार को नीतू को बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने की सूचना मिली। जब तक वे लोग बेगूसराय पहुंचे तब तक उसके ससुराल वाले उसे लेकर कहीं चले गए। ससुराल वालों को फोन करने का प्रयास भी किया गया लेकिन सभी का फोन बंद आ रहा था। आनन-फानन में वे लोग मुसहरी पहुंचे। यहां नवजात और उसकी मां को मृत पाया। मायके के लोगों को देख धीरे-धीरे ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात जानकारी मिली कि मुसहरी में एक महिला की लाश पड़ी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.