बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। अतिक्रमण के विरुद्ध शुक्रवार को भी नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की गई। शुक्रवार की दोपहर से की गई कार्रवाई में तेघड़ा बाजार में स्टेट बैंक और उसके आसपास अवैध तरीके से सड़क की जमीन पर बने मकानों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। इसमें कई पक्के मकान और एसबेस्टस से बनी झोपड़ीनुमा दुकान को भी तोड़ कर हटाया गया। नगर परिषद की कार्यपालक अधिकारी ऋषु कुमारी ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी के द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान-दुकान को छोड़ा नहीं जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी। जेसीबी के द्वारा तोड़े जा रहे अवैध निर्माण को देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। इस बीच कई दुकानदारों द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.