चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- चक्रधरपुर, संवाददाता केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में तेंदू पत्ता पर टीसीएस पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है। इससे पश्चिम सिंहभूम जिले में बीड़ी उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े बीस हजार से अधिक लोगों और कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कम कर होने से व्यापारियों के पास अधिक पैसे बचेंगे और वे तेंदू पत्ता संग्रह करने वालों और बीड़ी बनाने वालों को बेहतर दाम दे सकेंगे। जिले में बीस हजार से अधिक लोगों का तेंदूपत्ता से चलता है परिवार : जिले में फैले सारंडा, कोल्हान, पोड़ाहाट और चाईबासा वन प्रमंडल में बड़ी तदाद में तेंदू पत्ता होता है, जिस कारण दस हजार से अधिक परिवार जंगल से तेंदू पत्ता तोड़ने के कारोबार से जुड़े हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को एक बोड़ा तेंदू पत्ता के चार से पांच हजार रु...