लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- लखीमपुर। दक्षिण खीरी के शारदानगर वन रेंज में तैयार किए गए इको टूरिज्म स्पॉट पर संकट के बादल हैं। यहां वन विभाग लोगों को पर्यटन से जुड़ने के लिए बुला रहा था। हालांकि अब तेंदुओं की मौजूदगी ने इको टूरिज्म स्पॉट पर ताला लगा दिया है। यह ताला कब खुलेगा पता नहीं है। लखीमपुर शहर से महज पांच किलोमीटर दूर तेंदुओं की चहलकदमी है। तेंदुए को इंदिरा मनोरंजन पार्क के जंगल का प्राकृतिक वातावरण भा गया है। इसके चलते लगातार डेढ़ साल से तेंदुओं की चहलकदमी बनी हुई है। शारदानगर रेंज में वन और पर्यटन विभाग ने 3.50 करोड़ रुपये से टूरिज्म स्पॉट को विकसित किया था लेकिन धीरे-धीरे तेंदुओं ने इसे अपना ठिकाना बना लिया। टूरिज्म स्पॉट में चार तेंदुओं की मौजूदगी बताई जा रही है। इस वजह से विभाग को इंदिरा वन मनोरंजन पार्क को बंद करना पड़ा है। बहरहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.