बागेश्वर, मार्च 5 -- उच्च हिमालयी क्षेत्रों यानी ग्लेशियरों में पाए जाने वाले हिम तेंदुओं की अब वन विभाग के पास सटीक जानकारी होगी। उनके संरक्षण, वास स्थल, वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिल सकेगी। जिसके लिए दो अधिकारियों ने ज्वाइनिंग कर ली है। वह दो सप्ताह तक वन कर्मियों के साथ ग्लेशियर के बारे में जानकारी लेंगे। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि टीम को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं भी उन्हें ब्रीफ करेंगे। उसके बाद हिम तेंदुओं पर अध्ययन शुरू हो सकेगा। बीते फरवरी में जेआरएफ तथा फील्ड असिस्टेंट के लिए मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने साक्षात्कार लिया। जेआरएफ के लिए रजत जोशी तथा फील्ड असिस्टेंट में तरुण खटवाल का चयन हुआ। उन्होंने मंगलवार को ज्वाइन कर लिया है। यह दोनों कर्मचारी स्थानीय वन कर्मियों तथा अधिकारियों के साथ उच्च हिमालय तथा ग्लेशियर का रुख करे...