मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की दहशत बरकरार है। लगातार तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीण परेशान हैं। दहशत के कारण ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हैं। रविवार को चेतरामपुर मार्ग पर तेंदुए ने हिरन के बच्चे को निवाला बना लिया। जिसके अवशेष मिलने से ग्रामीण खौफजदा हैं। बता दें कि तेंदुओं के आतंक के कारण तीन स्थानों पर वन विभाग का पिंजरा लगा हुआ है। वर्तमान में कल्याणपुर, मोढ़ा तईया, ऊमरी कस्बा गांव में पिंजरा लगा हुआ है। पिछले सप्ताह ही तेंदुए ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ग्रामीणों पर हमला किया था। जिसमें वे घायल हो गए थे। इससे पूर्व भी तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर हमला किया था। साथ ही कई गांवों में तेंदुए के पग चिन्ह भी मिल रहे हैं। वहीं डीएफओ सूरज ने बताया तेंदुए द्वारा हिरन का शिकार करने की की जानकारी नहीं है। जगह-जगह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.