अमरोहा, जुलाई 14 -- दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अब आबादी के बीच घुसकर शिकार कर रहा है। रजबपुर से लेकर नौगावां सादात क्षेत्र तथा शहर से लेकर डिडौली क्षेत्र तक तेंदुए की दहशत बनी है। तीन दिन पूर्व शहर के मोहल्ला अहमदनगर से सटे एक बाग में बछिया का शिकार करने वाले तेंदुए ने अब डिडौली क्षेत्र के गांव चुबका में सेह को अपना निवाला बनाया है। शिकार के पीछे तेंदुए को दौड़ते देख खेत से लौट रहे ग्रामीण सहम गए। शोर मचाने पर तेंदुआ खेत में घुसने के बाद ओझल हो गया। वहीं, जंगल में तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन है। वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले तेंदुए ने शहरी आबादी में दस्तक दी थी। कांठ रोड स्थित मोहल्ला अहमदनगर से सटे एक बाग में घास चरते समय एक बछिया का शिकार किया था। तलाश के बीच बाग से कुछ दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.