काशीपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड पर स्थित साईं विहार कॉलोनी में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। काशीपुर रेंज कार्यालय प्रभारी भोपाल सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम को साईं विहार कॉलोनी के पास एक निजी स्कूल के समीप तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया है। तेंदुए की शिकायत मिलने के बाद जहां पर तेंदुआ दिख रहा है, वहां गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को जागरूक करते हुए तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना वन विभाग को देने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...