महाराजगंज, जून 30 -- लक्ष्मीपुर,महराजगंज हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर अचलगढ़ बीट के कोट कम्हरिया गौशाला से सटे जंगल के पास रविवार की सुबह बकरी चरा रही एक महिला पर अचानक झुरमुट से निकलकर तेंदुएं ने हमला बोल दिया। महिला पर धावा बोलते हुए तेंदुए ने उसे धकेल दिया। साथ ही महिला के कमर व कलाई पर झपट्टा मारते हुए घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भागा और तब जाकर किसी तरह महिला की जान बची। वहीं भागते समय तेंदुए ने एक बुजुर्ग को भी जख्मी कर दिया। कोट कम्हरिया के टोला पटखौली की महिला सिताबी देवी (60) पत्नी रामवृक्ष रविवार की सुबह गौशाला के पास बकरियों को चराने गई थी। इसी बीच जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। घबराकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी शोर मचाने लगे। लोगों का शोर सुनकर और भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.