लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- मझगई वन रेंज के ग्राम बेलाकलां में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। जंगल से निकले एक तेंदुए ने दो मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के साहस व वन विभाग की निस्क्रियता के बीच इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एक माह पूर्व में भी बाघ ने ग्रामीण वाजिद अली को बुरी तरह घायल कर दिया था। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए बेला में पिंजरा लगाया था, पर जानवर इतने शातिर हो गए हैं कि पिंजरे के पास न जाकर गांव के पड़ोस में मवेशियों पर हमला कर मौत के घाट उतार दे रहे हैं। अभी 10 वर्षीय पिंकी देवी पुत्री धर्मेंद्र को भी एक तेंदुए ने घायल कर दिया था। गांव के पास ही ग्रामीण विद्यासागर की दीवार पर बैठे तेंदुए को देख गांव वालों ने लाठी डंडों से शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया। इसी अपाधापी में उसने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत क...