बरेली, अप्रैल 19 -- गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने उसे बचाया। आनन-फानन में लोग उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालात गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्योंलडिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव के अरविंद कुमार खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाते तेंदुए ने उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोस के खेतों में काम कर गांव के ही योगेश कुमार, देवेश कुमार, नरेन्द्र ...