अमरोहा, जून 9 -- किसानों पर हमले के बाद तेंदुए को पीट-पीटकर मार डालने में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार देर रात आरोपियों ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस अब वीडियो और फोटो के आधार पर तेंदुए को मारने में शामिल रहे अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। वहीं, तेंदुए के हमले में घायल किसानों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार्रवाई की जद में आने को लेकर ग्रामीणों में खौफ बना है। शनिवार सुबह की घटना थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर हमीदपुर की है। सुबह में करीब 11 बजे गांव निवासी कोविन अपने खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान दूसरे खेत से निकलकर आए तेंदुए ने कोविन पर अचानक हमला कर दिया था। तेंदुए ने दूसरे किसानों पर भी हमला बोल दिया था। हमले में हेतराम, कृपाल सिंह, अरविंद, धर्म सिंह और हेमराज बुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.