प्रयागराज, सितम्बर 11 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के दर्जनभर गांवों में बीते एक माह से तेंदुआ दहशत का पर्याय बना है। अब तक कई जानवरों को निशाना बनाने के बाद दो युवकों पर भी हमला कर चुका है। तेंदुए के खुलेआम गांवों में चिंतित ग्रामीणों को लेकर दलापुर निवासी ज्ञानेंद्र दुबे ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने डीएम से वन विभाग द्वारा बरती जा रही शिथिलता की भी शिकायत की है। एक माह पूर्व कोटवा के ताला कछार में एक पेड़ पर तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। तभी से तेंदुए को लेकर दर्जनभर गांवों में दहशत बना है। धनैचा गांव में बाजरे के खेत में छिपे तेंदुए ने भागते समय राजेंद्र बिंद तथा जमुनीपुर में तारा बिंद पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। वन विभाग की टीम ने धनैचा-मलखानपुर, सुदनीपुर कलां म...