अमरोहा, जनवरी 13 -- रजबपुर, संवाददाता। तेंदुए को लेकर क्षेत्र में बनी दहशत बरकरार है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजर रहा है जब किसी न किसी गांव में तेंदुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अब रविवार को क्षेत्र के गांव हाकमपुर में फिर से तेंदुए को दो शावकों के साथ देखे जाने का दावा ग्रामीणों की ओर से किया गया है। इसके बाद से आबादी में खौफ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की गई है। क्षेत्र के गांव हाकमपुर निवासी जोगेंद्र सिंह के ईंट भट्टे पर शनिवार दोपहर तेंदुए को पेड़ पर बैठा हुआ देखा गया था। भट्ठे काम करने वाले मजदूर अर्जुन की नजर शाखों के बीच बैठे तेंदुए पर पड़ गई थी। लेकिन शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर भाग गया था। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई थी। खौफ के चलते ग्रामीणों ने महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.