बहराइच, नवम्बर 28 -- महसी, संवाददाता । फखरपुर थाने के उमरी दहलो गांव में बुधवार को देर शाम साढ़े छह बजे शौच जाने के दौरान 55 वर्षीय वृद्ध महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिसमें महिला की मौत हो गई थी। बुधवार से ही वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं दो पिंजरे भी लगाए हैं। लेकिन अभी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की देर शाम उमरी दहलो निवासी 55 वर्षीय शांति शौच के लिए खेत की ओर गयी थी। वहां गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। डीएफओ ने कहा कि वहां मिले पगचिह्नों से तेंदुए की ही पुष्टि हो रही है। उससे पहले कुछ ग्रामीणों ने आस पास के इलाके में तेंदुए को देखने की बात भी बताई है। उमरी दहलो गांव में कैंप बनाया गया है। इलाके लोकेशन ट्रेसिंग के लिए दो सोलर सीसीटीवी कै...