काशीपुर, जनवरी 20 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मनगर निवासी 25 वर्षीय प्रेम शंकर उर्फ छोटू पुत्र करतार सिंह बीते सोमवार के देर रात लगभग दस बजे काशीपुर से अपने घर ड्यूटी करके बाइक से जा रहा था। जबकि उसका एक साथी काशीपुर में एक दुकान से नौकरी करके घर लौट रहा था। बताया जा रहा है इसी दौरान ब्रह्मनगर क्षेत्र में अचानक एक तेंदुए ने प्रेम शंकर पर पीछे से हमला बोल दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। वहीं पीछे से आ रहे उसके दोस्त व अन्य बाइक सवारों ने शोर-शराबा मचाया तो तेंदुए पास में ही स्थित गन्ने के खेत में छिप गया। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए तलाश की लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.