मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में मंगलवार की सुबह तेंदुए ने एक किसान पर हमला बोल दिया। इसके बाद भागते समय एक व्यक्ति और महिला पर भी हमला किया और जंगल की ओर से भाग गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत फैली हुई है। तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में एक किसान मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। इधर, कल्याणपुर निवासी अनेकवती 60 पत्नी राम कमल सिंह 11 बजे घर से चली और खेत में गेहूं की कटाई करने लगी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। अनेकवती की चीख सुनकर किसान शोर मचाते हुए उधर दौड़े तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। इसमें अनेकवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल काशीपुर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.