अमरोहा, मार्च 18 -- आदमपुर क्षेत्र के गांव सांथलपुर में बीच के मडैया के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वन विभाग की टीम ने नीलगाय का उपचार कराया।बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ गांव निवासी राजवीर सिंह जाटव के घर में घुस गया। यहां बकरा बंधा था। तेंदुए को देख बकरा मिमियाया तो राजवीर की आंख खुल गई। तेंदुए को देखकर उसने शोर मचा दिया। तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। वहीं, सोमवार सुबह गांव के नजदीक नीलगाय घायल हालत में मिली। ग्रामीण समझ गए कि नीलगाय तेंदुए के हमले में घायल हुई है। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। खबर लगते ही यूपी 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और नीलगाय का उपचार कराया। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि नीलगाय घायल हालत में मिली है। लेकिन नीलगाय तेंदुए या फिर किसी अन्य जानवर के हमले में घा...