बरेली, अप्रैल 20 -- बरेली में तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। किसान पर हमला करने वाले तेंदुए का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वन विभाग उसके पग चिन्हों की जांच करके उसे खोजने की कोशिश में लगी है। वहीं, घायल किसान का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले से घायल किसान का चार जगह जबड़ा टूट गया है। आंख पर गंभीर चोट आने के साथ किसान के चेहरे पर आठ जगह घाव हैं। हाथ, कंधे और सीने पर मिलाकर कुल 20 से अधिक घाव हैं। गंभीर हालत में किसान का इलाज चल रहा है। किसान पर हुए तेंदुए के हमले के बाद शनिवार को डीएफओ दीक्षा भंडारी ने गांव पहुंचकर स्वयं जांच पड़ताल की। उन्होंने घायल किसान के परिजनों, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से वार्ता के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर मिले पगचिह्न देखने के साथ ही उन्होंने कांबिंग की। गन्ने की खड़ी फसल में ड्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.