रामपुर, दिसम्बर 27 -- वन विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह ग्राम बिजारखाता पहुंची। यहां टीम ने पूर्व उप प्रधान जाफर अली पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले की जांच की। टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए तथा मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। इस दौरान पूर्व उप ग्राम प्रधान व परिजनों ने आरोप लगाया कि विभाग की टीम बिना आवाज दिए ही घर में घुस आई। इस पर परिजनों और विभाग की टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बुधवार रात करीब नौ बजे ग्राम बिजारखाता के पूर्व उप प्रधान जाफर अली पर तेंदुए ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। जाफर अली के अनुसार, बेटा घर के बाहर था। इस कारण घर का दरवाजा खुला था। बताया कि तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में जाफर अली घायल हो गए थे। अचानक हुए हमले के दौरान जाफर अली और उनकी पत्नी ने शोर म...