कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर देहात। यमुना बेल्ट के गांवों में तेदुए की चहल-कदमी से लोग दहशत जदा हैं। राजपुर क्षेत्र के छोलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर तेंदुए के पदचिह्न दिखने के बाद अब तेंदुए की तलाश तेज हो गई है। उसको पकड़ने के लिए जहां तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी की अगुवाई में वनरेंज अफसरों की चार टीमें बीहड़ की खाक छान रही हैं। घने बीहड़ में ड्रोन कैमरे से तलाश चल रही है। यमुना के बीहड़ में कहीं से भटककर आए तेंदुए की पिछले करीब बीस दिन से हो रही चहल कदमी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना है। हाल ही में बीहड़ पट्टी के छोलापुर के पास स्थित एक ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों पर तेंदुए के पद चिह्न दिखने के बाद गुबार, बिजहरा, भाल, दमनपुर, पिचौरा, दिबैर व छोलापुर आदि गांवों में ग्रामीण दहशतजदा हो गए हैं। इतना ही नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.