बहराइच, दिसम्बर 20 -- कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के अयोध्या पुरवा गांव में तीन दिन पहले एक तेंदुए ने सात वर्षीय आलमीन पर हमला कर मार डाला था। घटना उस समय हुई जब बालिका घर के बाहर खेल रही थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत लगातार बनी हुई है। सुजौली के रेंजर रोहित यादव ने वन दरोगा अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित वन कर्मियों की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल किनारे कांबिंग के साथ गश्त शुरू कर दिया है। अयोध्या पुरवा गांव में शनिवार को तेंदुआ को कैद करने के लिए गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया है। उसमें बकरी भी बांधी गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। डीएफओ ने बताया कि जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.