रामपुर, मार्च 2 -- तेंदुए को लेकर वन विभाग की टीम ने तीसरे दिन भी खेतों, जंगलों और बगीचों में सर्च अभियान चलाया। बीते बुधवार की रात डंडिया वन से सटे क्षेत्र के गांव गुजरैला में जंगलों से भटकता हुआ एक तेंदुआ आबादी के बीच आ गया था। गांव में उसकी दस्तक एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दहशतजदा लोगों की सूचना पर वन क्षेत्रधिकारी अमित कुमार सहित करीब आधा दर्जन वन कर्मी गांव पहुंच गए थे। ग्रामीणों की निशानदेही और पंजो के निशान पर वन कर्मियों ने काबिंग कर तेंदुए को तलाशने का प्रयास किया था। मगर काफी खोजबीन के बावजूद भी वन कर्मी तेंदुए के पंजो को अलावा बाकी कुछ नही ढूंढ पाए थे। उधर, शनिवार को भी वन विभाग की टीम द्वारा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने खेतों, बगीचों और जंगलों में कबिंग की। इस पर रेंजर ने...