शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- खुटार क्षेत्र के हिमांचलपुर में मंगलवार को वनकर्मियों ने तेंदुआ खोजने के लिए कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल सकी। किसानों और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मोहल्ला देविस्थान निवासी रामाधार तिवारी अपने साथ कुछ लोगों के साथ सरकारी नलकूप संख्या 17 के पास अपने गेहूं और गन्ना के खेत देखने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर रामचंद्र के गन्ने के खेत में तेंदुए पर पड़ी। घबराए बिना रामाधार और उनके साथी चुपचाप लौट आए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन रक्षक संतोष कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे और खेतों में बने तेंदुए के पग चिन्ह ट्रेस किए। उन्होंने किसानों से अकेले खेतों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.