प्रयागराज, फरवरी 20 -- हरीशचंद्र अनुसंधान संस्थान में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी की चर्चाओं के कारण दहशत है। शोधार्थियों और निवासियों की नींद उड़ गई है। लाइब्रेरी और लैब में देर रात तक चलने वाली पढ़ाई और रिसर्च कार्य अब सुरक्षा कारणों से ठप पड़ गए हैं। कैंटीन भी समय से पहले बंद की जा रही है। आवासीय क्षेत्रों के गेटों पर पहरा बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि तीन महीने पहले भी कैंपस में तेंदुआ देखा गया था। छिबैया गांव में तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई थी। अब फिर से वही खौफ लौट आया है। सुरक्षा के मद्देनजर गार्ड्स की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...