मधुबनी, फरवरी 19 -- झंझारपुर। संरक्षित वन्यजीव तेंदुआ और चीतल की खाल की तस्करी से जुड़े बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार सभी चारों आरोपितों को जमानत मिल गई है। झंझारपुर स्थित जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अनिल कुमार राम की अदालत ने चौथे आरोपित की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया। इस मामले में झंझारपुर आरएस के पंकज कुमार झा, रहिका निवासी अजय कुमार झा तथा मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव को पूर्व में ही जमानत मिल चुकी थी। गुरुवार को पूर्वी चंपारण के कुम्हरार निवासी चंदन कुमार सिंह को भी कोर्ट से राहत मिल गई। चंदन कुमार सिंह के अधिवक्ता डॉ. बलराम यादव ने बताया कि अदालत ने प्रस्तुत तथ्यों पर सुनवाई के बाद जमानत प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि संरक्षित वन्यजीवों की खाल की तस्करी के इस मामले...